फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइना ताइपे में दिखेगा सविता का दम

Thu, 31 Jul 2014 01:58 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड की जूडो खिलाड़ी सविता गुरुंग की परीक्षा अब एशिया कैडेट जूडो चैंपियनशिप में होगी। चाइना ताइपे में होने वाली चैंपियनशिप में सविता गुरुंग को भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन


48 किलोग्राम भार वर्ग के लिए हुआ चयन
चाइना ताइपे में 31 जुलाई से 6 अगस्त तक प्रतियोगिता का आयोजन होगा। इसमें 14 भारतीय खिलाड़ी भी दमखम दिखाएंगे। देहरादून के गढ़ी कैंट निवासी सविता गुरुंग का चयन 48 किलोग्राम भार वर्ग के लिए हुआ है।

भारतीय सीनियर इंडिया कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुकी सविता ने छोटी सी उम्र में कई कामयाबी हासिल कर ली हैं। सात साल के करियर में सविता राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में 10 स्वर्ण सहित 12 पदक जीत चुकी हैं।
विज्ञापन


नौ साल की उम्र में की खेल की शुरुआत
सैनिक परिवार से ताल्लुक रखने वाली सविता के खेल की शुरुआत नौ साल की उम्र में हुई थी। सविता ने बताया कि गर्मियों की छुट्टियों में वे अपने भाई के साथ घर पर खेलती थीं।

तभी पिता जीबी गुरुंग ने उसकी प्रतिभा को पहचाना। पिता से उन्हें प्रोत्साहन मिलता रहा और उन्होंने 2006 में परेड ग्राउंड स्थित जूडो शिविर में प्रवेश लिया। 2007 में उन्होंने शिलांग में पहला स्वर्ण पदक जीता था।

सविता रोज सुबह सवा घंटा और शाम को करीब 3 घंटे अभ्यास करती हैं। जूडो एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के तकनीकि सचिव अवनीश भट्ट ने बताया कि टूर्नामेंट का पूरा खर्च भारतीय खेल प्राधिकरण उठा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें