20वें कॉमनवेल्थ गेम्स के पहले दिन भारत ने 2 स्वर्ण पदकों के साथ शुरुआत की। गेम्स के दूसरे दिन भी भारत को कई और स्वर्ण पदकों की आस होगी।
आज निशानेबाजी में भारत के लिए अहम दिन है। भारत के एकमात्र ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता अभिनव बिंद्रा भी आज अपनी दावेदारी पेश करेंगे। जबकि महिलाओं में वर्ल्ड नंबर चार हिना सिद्धू से भी स्वर्णिम सफलता की आस होगी।
आइए, जानते हैं कि आज के खेल में भारत की किन-किन मुकाबलों में अपनी चुनौती पेश करेगा।
आज का कार्यक्रम
बैडमिंटन (मिक्स्ड टीम मुकाबले), समय : 1.30 (दोपहर)
पुरुष: पी कश्यप, के श्रीकांत, गुरुसाईदत्त, अक्षय देवालकर, प्रनव चोपड़ा।
महिला: पीवी सिंधू, पीसी तुलसी, ज्वाला गट्टा, अश्विनी पोनप्पा।
मुक्केबाजी
मंजीत जंगारू (69 किग्रा), क्वालीफाइंग मुकाबला, समय : 5.30 बजे।
प्रवीन (91 किग्रा), अंतिम-16 मुकाबला, समय : रात 8.42 बजे।
शिवा थापा (52 किग्रा), क्वालीफाइंग मुकाबला, रात 11.00 बजे।
दिनेश कुमार (91 किग्रा), क्वालीफाइंग मुकाबला, देर रात 12.20 बजे।
सुमित सांगवान (81 किग्रा), क्वालीफाइंग मुकाबला, देर रात 1.40 बजे।
साइकिलिंग
पुरुष और महिला मुकाबले, समय : दोपहर 3.30 बजे।
हॉकी (पुरुष)
भारत बनाम बेल्स, समय : दोपहर 1.30 बजे।
जूडो (महिला)
गरिमा चौधरी (63 किग्रा), राउंड-16, समय : दोपहर 2.30 बजे।
सुनीबाला हुइडरोम (70 किग्रा), राउंड-16, दोपहर 3.30 बजे।
जूडो (पुरुष)
बलविंदर सिंह (73 किग्रा), राउंड-32, दोपहर 4.30 बजे।
विकेंदर सिंह (81 किग्रा), राउंड-32, शाम 5.30 बजे।
लॉन बॉल
पुरुष और महिला मुकाबला, समय : दोपहर 1.15 बजे
निशानेबाजी
10 मीटर एयर पिस्टल, क्वालीफाइंग: हिना सिद्धू, मलिका गोयल, समय: दोपहर 1.15 बजे।
स्कीट क्वालीफाइंग: मेराज खान, बाबा पीएस बेदी, आरती सिंह, समय : दोपहर 1.30 बजे।
10 मीटर एयर राइफल: अभिनव बिंद्रा, रवि कुमार, समय : दोपहर 3.00 बजे।
स्क्वैश
पुरुष और महिला मुकाबले, समय: शाम 5.00 बजे।
तैराकी
200 मीटर फ्रीस्टाइल हीट: सजन प्रकाश, समय : दोपहर 3.00 बजे।
100 मीटर ब्रेस्टस्ट्रोक हीट: संदीप सेजवाल, समय : दोपहर 3.45 बजे।
टेबल टेनिस
महिला टीम ग्रुप स्टेज, समय : दोपहर 2.00 बजे।
पुरुष टीम ग्रुप स्टेज, समय : दोपहर 3.40 बजे।
भारोत्तोलन (वेटलिफ्टिंग)
मातसा संतोषी (53 किग्रा), समय : रात 8.00 बजे।
रुस्तम सारंग (62 किग्रा), समय : देर रात 2:30 बजे।