फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी मिलते ही पेरिस में हनीमून मनाने चले गए सुरेश रैना

Fri, 29 May 2015 03:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
हाल के दिनों में शादी रचाने वाले भारतीय क्रिकेटरों में सबसे बड़ा नाम है सुरेश रैना। बाएं हाथ के धाकड़ बल्लेबाज रैना ने अप्रैल के शुरुआती हफ्ते में मेरठ की रहने वाली अपनी गर्लफ्रेंड प्रियंका चौधरी के साथ दिल्ली के पांच सितारा होटल में सात फेरे लिए थे।
विज्ञापन


लेकिन दाम्पत्य सूत्र में बंधने वाले रैना और प्रियंका के लिए शादी के शुरुआती दिन बहुत अच्छे नहीं रहे क्योंकि दोनों को आईपीएल के कारण अलग रहना पड़ा। रैना को शादी के तुरंत बाद ही आईपीएल खेलने के लिए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से जुड़ने के लिए चेन्नई का रुख करना पड़ा।

47 दिन तक चले आईपीएल टूर्नामेंट के कारण दोनों हनीमून पर भी नहीं जा सके थे। जिसकी व्यथा रैना ने टूर्नामेंट के दौरान ट्विटर पर अपनी बीवी प्रियंका की तस्वीर लगाते हुए लिखी थी। उन्होंने पोस्ट किया 'अपने प्यार को देखने के लिए और इंतजार नहीं होता।'
विज्ञापन


फिलहाल इस समय आईपीएल खत्म हो चुका है और हाल-फिलहाल में टीम इंडिया का अगला कोई कार्यक्रम भी नहीं है। ऐसे में रैना दंपति हनीमून मनाने के लिए यूरोप का रुख किया और पेरिस में हनीमून में बिजी हैं।

Can't wait to see u my love ❤pic.twitter.com/OtL9aUprMb— Suresh Raina (@ImRaina) May 20, 2015

Trending Videos
विज्ञापन

रैना ने पेरिस में बीवी के साथ की तस्वीर की पोस्ट

सुरैश रैना इस समय पेरिस में पत्‍नी प्रियंका के साथ छुट्टियों का लुत्फ ले रहे हैं। उन्होंने पत्‍नी के साथ एक तस्वीर भी पोस्ट की है।

तस्वीर के साथ उन्होंने 'लविंग वेब इन पेरिस' भी लिखकर पोस्ट किया है।

रैना को अभी जल्द कोई क्रिकेट भी नहीं खेलना है। टीम इंडिया 7 जून को बांग्लादेश के दौरे पर रवाना होगी। भारत को पहला मैच टेस्‍ट के रूप में खेलना है। हालांकि वह टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं हैं इसलिए वह अभी भी क्रिकेट से दूर रह सकते हैं। उन्हें 18 से पहले टीम से जुड़ना होगा क्योंकि भारत का पहला मैच इसी दिन है।

Loving wave in Paris ❤️
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें