फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: वेटलिफ्टिंग में विकास ठाकुर ने जीता रजत पदक, भारत को इस खेल में मिले आठ पदक

Tue, 02 Aug 2022 11:49 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

विकास ने स्नैच राउंड में 155 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 191 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने रजत जीतने के लिए कुल 346 किग्रा भार उठाया। विकास से आगे समोआ के डॉन ओपेलोग रहे। ओपेलोग ने स्नैच राउंड में 171 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 210 किग्रा भार उठाया।
विज्ञापन
विकास ठाकुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के विकास ठाकुर ने वेटलिफ्टिंग में रजत पदक जीत लिया है। वह पुरुषों के 96 किग्रा भारवर्ग में दूसरे स्थान पर रहे। विकास ने देश को बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 12वां पदक दिलाया। यह वेटलिफ्टिंग में आठवां पदक है। विकास ने स्नैच राउंड में 155 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 191 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने रजत जीतने के लिए कुल 346 किग्रा भार उठाया।
विज्ञापन


विकास से आगे समोआ के डॉन ओपेलोग रहे। ओपेलोग ने स्नैच राउंड में 171 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 210 किग्रा भार उठाया। इस तरह उन्होंने कुल 381 किग्रा भार उठाया। इस भार के साथ ओपेलोग ने राष्ट्रमंडल खेलों का रिकॉर्ड भी बनाया।

वेटलिफ्टिंग में भारत के पदक विजेता
नाम पदक
मीराबाई चानू  स्वर्ण
जेरेमी लालरिनुंगा स्वर्ण
अचिंता शेउली स्वर्ण
संकेत महादेव सरगर रजत
बिंदियारानी देवी रजत
विकास ठाकुर रजत
गुरुराजा ठाकुर  कांस्य
हरजिंदर कौर कांस्य
विज्ञापन

विकास का प्रदर्शन
स्नैच राउंड:
विकास ने पहले प्रयास में 149 किग्रा भार उठाया। इसके बाद उन्होंने 153 और फिर 155 किग्रा भार उठाया। इस तरह स्नैच में उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 155 किग्रा रहा।

क्लीन एंड जर्क: विकास ने इस राउंड के पहले प्रयास में 187 किग्रा भार उठाया। दूसरे प्रयास में उन्होंने अपने प्रदर्शन को सुधारा। उन्होंने 191 किग्रा भार उठा लिया। तीसरे प्रयास में विकास 198 किग्रा भार उठाना चाह रहे थे, लेकिन वह नाकाम रहे। इस तरह उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 191 किग्रा रहा। स्नैच और क्लीन एंड जर्क को मिलाकर उन्होंने 346 किग्रा भार उठा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें