फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: आईओए स्वर्ण पदक विजेता को देगा 20 लाख, रजत और कांस्य पदक विजेता को मिलेंगे इतने रुपये

Thu, 07 Jul 2022 11:25 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई एथलीटों की मौजूदगी में बर्मिंघम में पहनी जाने वाली आधिकारिक किट का अनावरण किया। उद्घाटन समारोह में महिला और पुरुष एथलीट नीले रंग का कोट धारण करेंगे।
विज्ञापन
कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय खिलाड़ियों की जर्सी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय ओलंपिक संघ ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं के लिए पुरस्कार राशि घोषित कर दी। आईओए के महासचिव राजीव मेहता ने बर्मिंघम खेलों केलिए भारतीय खिलाडिय़ों की आधिकारिक किट के अनावरण के दौरान घोषणा की कि इन खेलों के स्वर्ण पदक विजेता को आईओए की ओर से 20 लाख, रजत पदक विजेता को 10 लाख और कांस्य पदक विजेता को साढ़े सात लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी।
विज्ञापन


किट का हुआ अनावरण
खेल मंत्री अनुराग ठाकुर और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह, पीआर श्रीजेश, हरमनप्रीत सिंह, एथलीट हिमा दास, दुती चंद, बॉक्सर लोवलीना, अमित पंघाल, शिवा थापा, आशीष कुमार, पहलवान बजरंग, साक्षी मलिक, रवि कुमार समेत अन्य एथलीटों की मौजूदगी में बर्मिंघम में पहनी जाने वाली आधिकारिक किट का अनावरण किया। उद्घाटन समारोह में महिला और पुरुष एथलीट नीले रंग का कोट धारण करेंगे।

खेल मंत्री ने पुरुष, महिला खिलाडिय़ों की बराबर संख्या पर जताई खुशी
खेल मंत्री ने इस बात पर खुशी जताई कि भारतीय दल में इस बार 108 पुरुष और 107 महिला खिलाडियों की संख्या बराबर है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों का भारतीय दल बेहद मजबूत है। इन खेलों में भाग लेना ही गर्व की बात है। देश इन खेलों में पदक जीतने वाले और नहीं जीतने वाले खिलाडिय़ों के साथ खड़ा है। उन्होंने गुजरात सरकार का आभार जताया कि दो माह के समय अंतराल में यह राज्य सात साल से नहीं होने वाले राष्ट्रीय खेल आयोजित कराने जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें