फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games 2022: राष्ट्रमंडल खेलों के लिए इन महिला मुक्केबाजों ने भारतीय टीम में जगह पक्की की, जानें

Sat, 11 Jun 2022 05:47 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

2021 एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन ने लाइट मिडिलवेट फाइनल में 2022 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा को शिकस्त दी।
विज्ञापन
निखत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन मुक्केबाज निखत जरीन ने 50 किलोग्राम भार वर्ग और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता लवलीन बोरगोहेन ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में 2022 राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय टीम में जगह पक्की कर ली है। शनिवार को दिल्ली में हुए ट्रायल्स में इन दोनों ने जीत हासिल की और अपने प्रदर्शन से दबदबा बनाया।
विज्ञापन


दो बार की स्ट्रैंड्जा मेमोरियल स्वर्ण पदक विजेता निखत ने फाइनल में हरियाणा की मीनाक्षी को 7-0 से हराया। वहीं, लवलीना ने रेलवे की पूजा को 7-0 से ही हराया। बॉक्सर नीतू ने 48 किग्रा और जैसमीन ने 60 किग्रा भार वर्ग में राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टीम में जगह पक्की की।

दो बार की पूर्व युवा वर्ल्ड चैंपियन नीतू ने 2019 की रजत पदक विजेता मंजू रानी पर 5-2 से जीत दर्ज की। हरियाणा की नीतू के लिए भी यह साल शानदार रहा है और उन्होंने इस साल स्ट्रैंड्जा मेमोरियल में स्वर्ण पदक भी जीता था।
विज्ञापन


2021 एशियाई युवा मुक्केबाजी चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता जैस्मीन ने लाइट मिडिलवेट फाइनल में 2022 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता परवीन हुड्डा को शिकस्त दी। इस साल राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से आठ अगस्त तक बर्मिंघम में होना है।
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों के लिए टीम इस प्रकार है: नीतू (48 किग्रा), निखत जरीन (50 किग्रा), जैस्मीन (60 किग्रा), लवलीना बोरगोहेन (70 किग्रा)।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें