फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Commonwealth Games: लवप्रीत सिंह ने जीता कांस्य, भारत ने वेटलिफ्टिंग में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बराबरी की

Wed, 03 Aug 2022 04:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

लवप्रीत 355 किग्रा भार उठाने में सफल रहे। लवप्रीत ने स्नैच राउंड में 163 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 192 किलो भार उठाया। कैमरून के जूनियर पेरिसलेक्स 361 किलो भार के साथ स्वर्ण जीतने में कामयाब रहे।
विज्ञापन
लवप्रीत सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत को राष्ट्रमंडल खेलों में 14वां पदक वेटलिफ्टिंग से मिला। बुधवार (तीन अगस्त) को 109 किग्रा भारवर्ग में लवप्रीत सिंह ने कमाल दिखाते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। उन्होंने पहली बार राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक जीता है। भारत का वेटलिफ्टिंग में यह संयुक्त रूप से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। उसने नौ पदक जीते हैं। भारत को 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भी इस खेल में नौ पदक मिले थे।
विज्ञापन


लवप्रीत 355 किग्रा भार उठाने में सफल रहे। लवप्रीत ने स्नैच राउंड में 163 और क्लीन एंड जर्क राउंड में 192 किलो भार उठाया। कैमरून के जूनियर पेरिसलेक्स 361 किलो भार के साथ स्वर्ण जीतने में कामयाब रहे। वहीं, समोआ के जैक हितिला ओपेलोग ने 358 किलो के साथ रजत पदक जीता।

लवप्रीत का प्रदर्शन
स्नैच राउंड: लवप्रीत ने पहले प्रयास में 157 किग्रा भार उठाने का फैसला किया। इसमें वह सफल भी रहे। इसके बाद उन्होंने भार को बढ़ाते हुए 161 और 163 किलो भार भी उठाया।

क्लीन एंड जर्क: लवप्रीत ने पहले प्रयास में 185 किलो भार उठाकर बेहतरीन शुरुआत की। इसके बाद दूसरे प्रयास में 189 और तीसरे प्रयास में 192 किलो भार उठाया।
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग में भारत के पदक विजेता
नाम पदक
मीराबाई चानू  स्वर्ण
जेरेमी लालरिनुंगा स्वर्ण
अचिंता शेउली स्वर्ण
संकेत महादेव सरगर रजत
बिंदियारानी देवी रजत
विकास ठाकुर रजत
गुरुराजा ठाकुर  कांस्य
हरजिंदर कौर कांस्य
लवप्रीत सिंह कांस्य
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें