फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2022: 'सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी', कांस्य जीतने के बाद भारतीय महिला हॉकी टीम ने जमकर किया डांस, VIDEO

Sun, 07 Aug 2022 09:42 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

सार

भारतीय महिला हॉकी टीम 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने में सफल हुई है। भारत ने 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक अपने नाम किया था। भारत को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया था।
विज्ञापन
भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी डांस करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय महिला हॉकी टीम ने बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में ऐतिहासिक कांस्य पदक जीता है। यह राष्ट्रमंडल खेलों में महिला हॉकी टीम का तीसरा पदक है। इससे पहले टीम ने 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक जीता था। 16 साल बाद भारतीय टीम ने राष्ट्रमंडल खेलों में कोई पदक जीता है। सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रेफरी की गलती से हार मिलने के बाद भारतीय टीम का मनोबल टूट गया था।
विज्ञापन



विज्ञापन

 

पेनल्टी शूटआउट में हार के बाद भारतीय खिलाड़ी खूब रोई थीं। इसका वीडियो भी सामने आया था। हालांकि, कांस्य पदक के मैच में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराने के बाद भारतीय खिलाड़ियों के खुशी का ठिकाना नहीं रहा। टीम ने पहले मैदान पर ही जश्न मनाया। खिलाड़ियों ने शूटआउट में भारत के लिए चार गोल बचाने वालीं गोलकीपर और कप्तान सविता पूनिया को गले लगा लिया।

इसके बाद सभी खिलाड़ी कोच जानेक शोपमैन से लिपट पड़े। सभी खिलाड़ियों की आंखों में आंसू थे। इतना ही नहीं ड्रेसिंग रूम में पहुंचने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने डांस भी किया। उस वक्त गाना बज रहा था- सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर न हमपे डालो, चाहे जितना जोर लगा लो, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने कांस्य पदक मैच में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में कीवी टीम को 2-1 से हराया। निर्धारित 60 मिनट तक दोनों टीमों ने 1-1 गोल किए थे। भारत के लिए पहला गोल सलिमा टेटे ने किया था। वहीं, न्यूजीलैंड की ओलिविया मैरी ने आखिरी मिनट में गोल कर मैच को पेनल्टी शूटआउट में पहुंचा दिया। वहां भारतीय कप्तान सविता पूनिया ने शानदार गोलकीपिंग करते हुए न्यूजीलैंड के चार प्रयासों को नाकाम किया।

टीम इंडिया 16 साल बाद राष्ट्रमंडल खेलों में पदक जीतने में सफल हुई है। भारत ने 2002 में स्वर्ण और 2006 में रजत पदक अपने नाम किया था। भारत को सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया था। निर्धारित 60 मिनट तक स्कोर 1-1 था। यहां भी मैच पेनल्टी शूटआउट तक पहुंचा, लेकिन इस बार महिला टीम ने कोई गलती नहीं की। अब भारतीय पुरुष टीम रविवार को स्वर्ण पदक मैच में ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी।
विज्ञापन

भारतीय टीम का सफर

  • कांस्य पदक मैच में न्यूजीलैंड को पेनल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया।
  • सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने पेनल्टी शूटआउट में 3-0 से हराया।
  • भारत ने ग्रुप मैच में कनाडा को 3-2 से हराया।
  • भारत को ग्रुप मैच में इंग्लैंड ने 3-1 से हराया।
  • भारत ने ग्रुप मैच में वेल्स ने 3-1 से हराया।
  • भारत ने ग्रुप मैच में घाना ने 5-0 से हराया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें