कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में पांचवां दिन भारत के लिए काफी अहम रहने वाला है। भारत ने अब तक कुल नौ पदक जीते हैं और इनमें से सात पदक वेटलिफ्टिंग में ही आए हैं, लेकिन चौथे दिन कई खिलाड़ियों ने फाइनल में पहुंचकर अपना पदक पक्का कर लिया है। आज इन सभी खिलाड़ियों के पदक का रंग पता चलेगा। इस लिहाज से आज का दिन भारत के लिए बेहद अहम रहने वाला है। पुरुष टेबल टेनिस टीम और मिश्रित बैडमिंटन टीम आज फाइनल मैच खेलेगी, दोनों का पदक पक्का है, लेकिन स्वर्ण या रजत इसका फैसला होना है।
वेटलिफ्टिंग में आज पूनम यादव और विकास ठाकुर से पदक की उम्मीद होगी। आइए जानते हैं कॉमनवेल्थ गेम्स के पांचवें दिन भारत का शेड्यूल क्या है।