कानपुर के कमला क्लब में चल रही कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में भूपेंद्र लालवानी के 156 रनों की नाबाद पारी की बदौलत मुंबई भी मजबूत स्कोर की ओर बढ़ चला। बता दें कि पहली पारी में यूपी ने 621 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा किया था।
जवाब में मुंबई की टीम ने तीसरे दिन का मैच खत्म होने तक चार विकेट खोकर 295 रन बना लिए थे। क्रीज पर अभी भी भूपेंद्र (156) और सिद्धार्थ (32) टिके हैं। मैच के दूसरे दिन यानी शनिवार को मुंर्बई का स्कोर एक विकेट पर पांच रन था।
तीसरे दिन रविवार को बल्लेबाजी करने उतरे मुंबई के बल्लेबाज भूपेंद्र लालवानी व हार्दिक जीतेंद्र तोमर ने रन बनाने शुरू किए। दोनों ने 73 रन की पार्टनरशिप की। 22.1 ओवर में बॉबी यादव ने जितेंद्र तोमर को 33 रन पर बोल्ड कर पवेलियन भेज दिया।