फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badminton: चाइना मास्टर्स के सेमीफाइनल में पहुंची सात्विक-चिराग की जोड़ी, लक्ष्य सेन को मिली हार

Fri, 22 Nov 2024 11:10 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शेनझेन

सार

पेरिस ओलंपिक के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे सात्विक और चिराग ने 47 मिनट में दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी पर 21-16 21-19 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी - फोटो : olympics.com
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने शुक्रवार को डेनमार्क के किम एस्ट्रुप और एंडर्स स्कार्प रासमुसेन की दूसरी वरीय जोड़ी को हराकर चाइना मास्टर्स सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया। हालांकि पुरुष एकल में लक्ष्य सेन को तीसरी वरीयता के डेनमार्क के खिलाड़ी एंडि्रयस एंटोसेन के खिलाफ 53 मिनट चले मैच में 18-21, 15-21 से शिकस्त मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

47 मिनट में जीता मुकाबला
पेरिस ओलंपिक के बाद अपना पहला टूर्नामेंट खेल रहे सात्विक और चिराग ने 47 मिनट में दुनिया की दूसरे नंबर की जोड़ी पर 21-16 21-19 से जीत दर्ज की। भारतीय जोड़ी पिछले चरण के फाइनल में पहुंची थी। एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता जोड़ी का सामना अंतिम चार में आठवीं वरीयता प्राप्त जापानी ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की जोड़ी तथा कोरिया के जिन योंग और सियो सेउंग जेई की जोड़ी के बीच मुकाबले के विजेता से होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें