फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Davis Cup: ऑस्ट्रेलिया लगातार तीसरी बार डेविस कप के सेमीफाइनल में पहुंचा, अमेरिका को 2-1 से हराया

Thu, 21 Nov 2024 11:39 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैट एबडेन अैर जॉर्डन थाम्पसन की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने बेन शेल्टन और टॉमी पॉल की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया बनाम अमेरिका - फोटो : @DavisCup
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया ने अमेरिका को 2-1 से हराकर लगातार तीसरे वर्ष डेविस कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दोनों एकल में 1-1 की बराबरी के बाद युगल में नतीजा निकला। मैट एबडेन अैर जॉर्डन थाम्पसन की ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने बेन शेल्टन और टॉमी पॉल की जोड़ी को 6-4, 6-4 से हराया। ऑस्ट्रेलिया 28 बार डेविस कप टेनिस का चैंपियन रहा है। अब उसकी टक्कर गत विजेता इटली और अर्जेंटीना के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से होगी। अन्य सेमीफाइनल नीदरलैंड और जर्मनी के बीच होगा।
विज्ञापन


इससे पहले शुरुआती एकल में ऑस्ट्रेलिया के थानासी ने चार मैच प्वाइंट बचाते हुए बेन शेल्टन को 6-1, 4-6, 7-6 (14) से हराकर अपनी टीम को बढ़त दिलाई। उसके बाद यूएस ओपन के उपविजेता फ्रिट्ज दुनिया के नौवें नंबर के डि मिनोर को 6-3 , 6-4 से हराकर अमेरिका को बराबरी पर ले आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें