फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Norway Chess: नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता में भाग लेंगे मैग्नस कार्लसन, भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम

Tue, 13 Jan 2026 06:00 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मैग्नस कार्लसन के नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में हिस्सा लेने पर संशय चल रहा था। लेकिन उन्होंने अब इन अटकलों पर विराम लगाया है और इस बात की पुष्टि कर दी है कि वह इस टूर्नामेंट में शामिल होंगे।
विज्ञापन
मैग्नस कार्लसन - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शतरंज के दिग्गज मैग्नस कार्लसन ने आगामी नॉर्वे शतरंज टूर्नामेंट में अपनी भागीदारी को लेकर चल रही अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा है कि वह इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जो इस बार स्टावेंजर की जगह ओस्लो में खेली जाएगी। नॉर्वे शतरंज प्रतियोगिता 25 मई से पांच जून तक खेली जाएगी।
विज्ञापन


कार्लसन पिछले 13 वर्षों में अपनी घरेलू धरती पर होने वाले टूर्नामेंट में हमेशा खेलते रहे हैं लेकिन हाल में उन्होंने क्लासिकल शतरंज से दूरी बढ़ाने का फैसला किया था जिससे उनका इस प्रतियोगिता में भाग लेने को लेकर संदेह पैदा हो गया था। नॉर्वे शतरंज क्लासिकल प्रारूप का टूर्नामेंट है और कार्लसन इसे सात बार जीत चुके हैं। 

आयोजकों ने कहा, मैग्नस कार्लसन नॉर्वे शतरंज 2026 में अपनी भागीदारी की सार्वजनिक रूप से पुष्टि करने वाले पहले खिलाड़ी हैं। शेष प्रतिभागियों की घोषणा आने वाले सप्ताहों में की जाएगी। इसके साथ ही नॉर्वे शतरंज में भाग लेने वाली महिला खिलाड़ियों की सूची भी जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें