वर्ल्ड जूनियर चैंपियनशिप में बीते माह कांस्य पदक जीतकर सुर्खियों में आने वाली पश्चिम बंगाल की चंद्रिका तरफदार के निशाने पर अब एशियाई यूथ और जूनियर वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप है। बेहद गरीब परिवेश से आई और पांच वेटलिफ्टर बहनों में सबसे छोटी चंद्रिका पांच से 12 नवंबर को यांगून (म्यानमार) में होने वाली इस चैंपियनशिप में यूथ वर्ग के 44 किलो भार में उतरेंगी जबकि जूनियर वर्ग के 48 किलो भार में संजीता चानू होंगी।
भारत को ओलंपिक कोटा दिलाने में मुख्य भूमिका निभाने वाली संजीता से यहां पदक की दावेदार हैं। फेडरेशन ने इस चैंपियनशिप के लिए 29 सितंबर को एनआईएस पटियाला में हुए ट्रायल के आधार पर 24 सदस्यीय टीम का चयन किया है। 11 लड़के और लड़कियां यूथ में जबकि 13 जूनियर वर्ग में उतरेंगे।