फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन के साथ युवी, धोनी भी लेंगे एफ-1 का मजा

Sat, 29 Sep 2012 11:07 PM IST
नई दिल्ली/हेमंत रस्तोगी
विज्ञापन
विज्ञापन
फार्मूला-वन का जादू इस बार भी स्टार क्रिकेटरों के सिर चढ़कर बोलेगा। बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर अपने दोस्त माइकल शूमाकर का कारनामा देखने सचिन तेंदुलकर फिर आएंगे ही, लेकिन इस बार जेपी स्पोर्ट्स के एमडी समीर गौड़ के विशेष मेहमानों में युवराज सिंह के साथ भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और हरभजन सिंह भी शामिल होंगे। गौड़ का दावा है कि इनके अलावा भी अन्य कई खेलों और फिल्मी दुनिया के सितारे अगले माह होने वाले इस आयोजन के गवाह बनने जा रहे हैं।
विज्ञापन


आयोजन के बाद होने वाली आलीशान पार्टियों का जिम्मा, जहां फिल्म सितारे अर्जुन रामपाल के जिम्मे छोड़ा गया है। वहीं गौड़ भरोसा दिलाते हैं कि पिछले आयोजन की खामियां इस बार नजर नहीं आएंगी। उनका कहना है कि इस बार बीआईसी पर धूल का गुबार नहीं बल्कि हरियाली नजर आएगी। साथ ही दर्शकों के क्षेत्र को भी और बढ़ाया गया है। एफ-1 आयोजन के दौरान पड़ने वाले संडे को अधिक से अधिक संख्या में दर्शक जुटें इसके लिए उनकी ओर से सस्ते विशेष टिकटों की घोषणा जल्द की जाएगी।

गौड़ खुलासा करते हैं कि उनकी उक्त खिलाड़ियों से बात हुई है। ये सभी इस बार फिर यहां आने को तैयार हैं। उनकी कोशिश रहेगी कि पिछली बार 94 हजार दर्शकों के आंकड़े को इस बार तोड़ दिया जाए। गौड़ ने स्वीकार किया कि पिछली बार ट्रैफिक से लेकर दर्शकों की सुविधाओं में काफी कमी थी। इन्हें इस बार वह पूरी तरह से सुधारने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन


कोशिश रहेगी कुत्ते न घुसने पाएं
समीर गौड़ को अच्छी तरह ध्यान है कि पिछली बार एफ-1 के आयोजन के दौरान ट्रैक पर कुत्ते भी घुस आए थे। उनका कहना है कि पिछली बार ट्रैक के चारों ओर की गई चाहरी-दीवारी में कहीं न कहीं दरारें रह गई थीं। लेकिन इस बार इन्हें पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उन्हें उम्मीद है कि पिछली बार का हादसा इस बार न दोहराए जाए।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें