फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Narinder Batra: भारतीय ओलंपिक संघ के पूर्व अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के ठिकानों पर सीबीआई छापे, मामला दर्ज

Mon, 18 Jul 2022 10:37 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीबीआई ने बत्रा के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद अप्रैल में उनके खिलाफ जांच शुरू की थी। आरोप था कि बत्रा ने हॉकी इंडिया फंड से 35 लाख रुपये अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किए थे।
विज्ञापन
नरिंदर बत्रा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीबीआई ने भ्रष्टाचार मामले में भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के पूर्व अध्यक्ष नरिंदर बत्रा के ठिकानों पर सोमवार को छापे मारे। सीबीआई अधिकारियों ने बत्रा के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद दिल्ली और जम्मू के पांच ठिकानों पर तलाशी ली। 
विज्ञापन

सूत्रों के मुताबिक सीबीआई ने नरिंदर बत्रा, हॉकी इंडिया के कार्यकारी निदेशक आरके श्रीवास्तव, इसके तत्कालीन अध्यक्ष राजिंदर सिंह और एसजी मुश्ताक अहमद के खिलाफ 2018 में आईओए अध्यक्ष के कार्यालय के नवीनीकरण/फर्निशिंग में कथित घोटाले के मामले में केस भी दर्ज किया है।

सीबीआई ने बत्रा के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद अप्रैल में उनके खिलाफ जांच शुरू की थी। आरोप था कि बत्रा ने हॉकी इंडिया फंड से 35 लाख रुपये अपने निजी फायदे के लिए इस्तेमाल किए थे। दिल्ली हाईकोर्ट ने 25 मई को हॉकी इंडिया में आजीवन सदस्य के पद को खत्म कर दिया था।
विज्ञापन

उसके बाद बत्रा आईओए के अध्यक्ष नहीं रहे। बत्रा ने हॉकी इंडिया के सौजन्य से ही 2017 में आईओए का चुनाव लड़ा था और अध्यक्ष बने थे। बत्रा ने तीन हस्तलिखित इस्तीफा देकर भारतीय ओलंपिक संघ, अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति और अंतरराष्ट्रीय हॉकी फेडरेशन में अपना पद छोड़ा था। इन सभी पत्रों में उन्होंने निजी कारणों के चलते इस्तीफा देने की बात कही थी। दिल्ली हाईकोर्ट में बत्रा के मामले में अब 26 जुलाई को सुनवाई होगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें