फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोपा ब्राजील भारतीय पहलवानों ने जीते नौ स्वर्ण

Thu, 06 Dec 2012 12:39 AM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत के पहलवानों ने ब्राजील के रियो में आयोजित कोपा ब्राजील फ्रीस्टाइल ग्रीको रोमन और महिला फ्रीस्टाइल अंतरराष्ट्रीय कुश्ती टूर्नामेंट में अपनी श्रेष्ठता साबित करते हुए फ्रीस्टाइल के सभी सात स्वर्ण पदकों पर हाथ साफ करने के साथ-साथ कुल नौ स्वर्ण पदक जीत लिए।
विज्ञापन


भारतीय कुश्ती महासंघ ने आज यहां एक बयान में यह जानकारी देते हुए बताया कि 29 नवंबर से दो दिसंबर तक हुए इस टूर्नामेंट में भारतीय पहलवानों ने फ्रीस्टाइल में सभी सात स्वर्ण पदक और ग्रीको रोमन में दो स्वर्ण तथा चार कांस्य पदक जीत लिए। भारत ने इस तरह कुल 13 पदक जीते।

फ्रीस्टाइल में स्वर्ण जीतने वाले पहलवानों में संदीप तोमर, रजनीश, मनोज कुमार, दीपक, सोमवीर, परवेश कुमार, और रितेश शामिल हैं। ग्रीको रोमन में रवीन्द्र सिंह ने 60 किग्रा और मनोज कुमार ने 84 किग्रा में स्वर्ण पदक जीते जबकि मनोज,  दीपक, भीमसिंह, और धर्मेन्द ने कांस्य पदक अपने नाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें