भारत की स्टार बॉक्सर निकहत जरीन को ट्विटर की तरफ से खास तोहफा मिला है। निकहत ने इस तोहफे की तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की है और ट्विटर को खास तोहफे के लिए धन्यवाद कहा है। निकहत जरीन ने वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया था। इसके बाद वो ट्विटर पर ट्रेंड करने लगी थीं। उनका सपना था कि एक दिन वो ट्विटर पर ट्रेंड करें और इस दिन उनका सपना पूरा हुआ था। अब ट्विटर ने उस समय का स्क्रीनशॉट निकाला है, जब निकहत ट्विटर पर ट्रेंड कर रही थीं और इसका खास मोमेंटो बनाकर निकहत को दिया है।
ट्विटर की तरफ से खास तोहफा मिलने के बाद निकहत ने अपने मोमेंटो की फोटो शेयर करते हुए लिखा "धन्यवाद ट्विटर इस बेहतरीन तोहफे के लिए।"