फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

WBO में जीत के जश्न में डूबे विजेंद्र को बॉक्सर आमिर खान ने बताया बच्चा

Thu, 21 Jul 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय बॉक्सर विजेंद्र सिंह ने शनिवार को वर्ल्ड बॉक्सिंग ऑर्गनाइजेशन (WBO) में खिताब जीतकर इतिहास रच डाला। इस जीत के साथ ही विजेंद्र ने ‘एशिया पेसेफिक सुपर मिडिलवेट टाइटल’ अपने नाम किया था। इस मौके पर पेशेवर बॉक्सर आमिर खान ने विजेंद्र को बधाई तो दी, लेकिन धमकी भरे अंदाज में।  
विज्ञापन


अपने ट्वीट में आमिर खान ने विजेंद्र को चेतावनी दी कि वह जो चाहते हैं उसके नतीजे खतरनाक हो सकते हैं। दरअसल, विजेंद्र सिंह के स्पॉन्सर चाहते हैं कि आने वाले वक्त में विजेंद्र सिंह और आमिर खान की फाइट हो। आमिर का ताजा ट्वीट इसी संदर्भ में है। हालांकि, आमिर के साथ मुकाबले के बारे में विजेंद्र सिंह पहले ही राय व्यक्त कर चुके हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर कहा, ‘मेरी और आमिर की वेट कैटेगरी अलग है। फाइट करने के लिए या तो उन्हें वजन बढ़ाना होगा या फिर मुझे वजन घटाना होगा।' 

 
विज्ञापन

कौन हैं आमिर खान?

- फोटो : twitter
29 साल के आमिर खान का पूरा नाम आमिर इकबाल खान है। वह पाकिस्तान के साथ ब्रिटेन के भी नागरिक हैं। उन्होंने 35 फाइट लड़ी हैं, जिनमें से 31 में जीत दर्ज की है। 
  Congratulations to @boxervijender on the win. Careful what you wish for kid! https://t.co/HUwvjMeQCL — Amir Khan (@amirkingkhan) July 18, 2016


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें