फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Graham Thorpe: ग्राहम थोर्प की मौत पर हुआ बड़ा खुलासा, बीमारी नहीं इस वजह से इंग्लैंड के क्रिकेटर का हुआ निधन

Wed, 14 Aug 2024 10:41 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

थोर्प ने इंग्लैंड के लिए 1993 से 2005 के बीच 100 टेस्ट खेले थे। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की सीनियर पुरुष टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं। वह साल 2022 से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। 
विज्ञापन
ग्राहम थोर्प - फोटो : ICC
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ग्राहम थोर्प का पांच अगस्त को 55 साल की उम्र में निधन हो गया था। इसकी पुष्टि इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने की थी। अब थोर्प की मौत पर बड़ा खुलासा हुआ है। उनकी पत्नी ने बताया कि थोर्प ने आत्महत्या की थी।  पूर्व क्रिकेटर की पत्नी अमांडा थोर्प ने कहा कि उनके पति काफी समय से डिप्रेशन और एंग्जाइटी से जूझ रहे थे। उन्होंने साथ ही कहा कि थोर्प ने दो साल पहले भी अपनी जान लेने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि थोर्प ने निधन से पहले खुद के साथ एक लंबी मानसिक और शारीरिक लड़ाई लड़ी थी। 
विज्ञापन

'हम बर्बाद हो गए'
इससे पहले एक रिपोर्ट में थोर्प की पत्नी के हवाले से कहा गया था कि, पत्नी और दो बेटियां होने के बावजूद, जिनसे वह बहुत प्यार करते थे और जो उन्हें दिलों जान से चाहते थे, वह स्वस्थ नहीं हो पाए। वह हाल के दिनों में काफी अस्वस्थ थे और वास्तव में उन्हें लगता था कि उनके बिना हम बेहतर जिंदगी व्यतीत करेंगे लेकिन उन्होंने अपनी जान गंवा दी और हम बर्बाद हो गए।
विज्ञापन

इंग्लैंड के लिए थोर्प ने खेले थे 100 टेस्ट
थोर्प ने इंग्लैंड के लिए 1993 से 2005 के बीच 100 टेस्ट खेले थे। इसके साथ ही वह इंग्लैंड की सीनियर पुरुष टीम के बैटिंग कोच भी रह चुके हैं। वह साल 2022 से गंभीर रूप से बीमार चल रहे थे। उन्हें अफगानिस्तान का मुख्य कोच भी नियुक्त किया गया था। हालांकि, वह अपने कार्यकाल को पूरा नहीं कर सके थे। थोर्प ने वर्षों तक इंग्लैंड क्रिकेट को सेवा दी और इस खेल के सबसे शानदार बल्लेबाजों में से एक थे। उनका कद इतना बड़ा था कि दुनियाभर के फैंस उन्हें सम्मान की नजरों से देखते थे। अपने 13 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में थोर्प ने इंग्लैंड समेत अपने क्लब सरे के लिए कुछ महत्वपूर्ण मैच जीते। इस बल्लेबाज ने सरे के लिए काउंटी क्रिकेट खेला और टीम के लिए करीब 20,000 रन बनाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें