फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सानिया की जीत पर बीबीसी के एक ट्वीट से मचा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को भारतीय महिला टेनिस सुपरस्टार सानिया मिर्जा ने स्विटजरलैंड की मार्टिन हिंगिस के साथ मिलकर विबंलडन 2015 में महिला डबल्स का खिताब अपने नाम किया। इस मामले में बीबीसी की भूल से भारी बवाल मच गया।
विज्ञापन


दरअसल, बीबीसी इंडिया ने सानिया मिर्जा और मार्टिन हिंगिस की ऐतिहासिक जीत पर एक ट्वीट किया जिसमें सानिया का नाम गायब था। ट्वीट में सानिया का नाम न होने के बाद सोशल मीडिया में बवाल हो गया।

बीबीसी के इस पोस्ट पर कई कमेंट हुए, लोगों ने बीबीसी इंडिया को माफी मांगने के साथ सानिया का नाम उसमें जोड़ने की बात भी कही। रोचक मोड़ तब आया जब इसमें केंद्रीय मानव संसाधन एवं विकास मंत्री और भाजपा नेता स्मृति ईरानी कूद गई। स्मृति ईरानी ने भी बीबीसी इंडिया के इस ट्वीट पर रीट्वीट किया और माफी मांगने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीबीसी ने ट्वीट में किया सुधार पर खबर में नहीं

केवल मार्टिन हिंगिस का नाम विबंलडन जीत में देने का मामला तूल पकड़ने के बाद बीबीसी इंडिया ने रीट्वीट कर अपनी गलती सुधारी और सानिया का नाम न डालने पर खेद जताया।

इसके बाद स्मृति ईरानी और अन्य लोगों ने बीबीसी के रीट्वीट का स्वागत किया। लेकिन इस बीच बीबीसी ने अपनी दूसरी गलती नहीं सुधारी। बीबीसी ने विबंलडन महिला डबल्स की जीत में खबर में हि‌गिंस का नाम प्रमुखता से दिया। इसमें सानिया को खबर के अंदर जगह दी गई है। (खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें)


India's Sania Mirza wins women's Wimbledon doubles with Martina Hingis: http://t.co/QUg1GCfAwK (Correcting earlier tweet - apologies!)— BBC India (@BBCIndia) 12-जुलाई-2015



@BBCIndia Thank you.— Smriti Z Irani (@smritiirani) 12-जुलाई-2015
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें