चिराग सेन, कुहू गर्ग और चयनित जोशी ने अपने शानदार खेल के दम पर अलग-अलग आयु वर्ग में देश में पहली रैंक हासिल की है। चिराग सेन अंडर-19 बालक एकल वर्ग में नंबर एक रैंक पर हैं तो अंडर-19 में कुहू गर्ग मिक्स डबल्स और चयनित जोशी अंडर-13 के डबल्स में देश में पहले पायदान पर पहुंच गए हैं।
बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने अपनी ताजा रैंकिंग जारी कर दी है। नई रैंकिंग में उत्तराखंड के करीब 9 खिलाड़ी टॉप-10 में जगह बनाने में सफल रहे हैं। उत्तराखंड मूल के एयर इंडिया से खेल रहे अल्मोड़ा निवासी चिराग सेन ने अंडर-19 बालक एकल वर्ग में 2058 अंकों के साथ पहली रैंक हासिल की है।
वहीं देहरादून की कुहू गर्ग अंडर-19 मिक्स डबल्स में 1204 अंकों के साथ पहले स्थान पर पहुंच गई हैं। एकल वर्ग में कुहू की 9वीं रैंक है।