फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tokyo Olympics: पीवी सिंधु का शानदार आगाज, महज आधे घंटे के अंदर जीता पहला मैच

Sun, 25 Jul 2021 09:10 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, टोक्यो

सार

भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में शानदार आगाज किया। उन्होंने अपने पहले मैच में इस्राइल की केन्सिया पोलिकारपोवा को आसानी से हरा दिया। इस जीत के साथ सिंधु अगले दौर में पहुंच गईं। 
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु ने टोक्यो ओलंपिक में जीत के साथ आगाज किया। उन्होंने महिला सिंगल्स के पहले मुकाबले में इस्राइल की केन्सिया पोलिकारपोवा को आसानी से हरा दिया। अपनी प्रतिद्वंदी के खिलाफ सिंधु ने यह मुकाबला 29 मिनट में 21-7 और 21-10 से जीत लिया। इस जीत के साथ सिंधु दूसरे दौर में पहुंच गई हैं। पीवी सिंधु दूसरे दौर में हॉन्गकॉन्ग की च्युंग एनगान से खेलेंगी। दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मुकाबला 27 जुलाई को होगा। 

विज्ञापन


पहले गेम मं सिंधु ने दम दिखाते हुए इस्राइल के प्रतिद्वंदी पर हावी रहीं और 13 अंक हासिल किए। इस दौरान जब गेम अंतराल हुआ तो समय पीवी सिंधु 11-5 से आगे थीं। इसके बाद उन्होंने यह बढ़त बरकरार रखी और पहले गेम में शानदार प्रदर्शन करते हुए उन्होंने इसे 13 मिनट में 21-7 से अपने नाम कर लिया। 


दूसरे गेम में भी सिंधु का शानदार प्रदर्शन जारी रहा। इस दौरान उन्होंने गेम अंतराल तक 11-4 की बढ़त बना ली। इस दौरान इस्राइली खिलाड़ी ने कई बार वापसी करने की कोशिश की। लेकिन सिंधु के शानदार शॉट्स और सूझबूझ के आगे उनकी एक न चली। जिसके चलते भारतीय शटलर ने दूसरा में 16 मिनट में 21-10 से जीत लिया। 

विज्ञापन

इस जीत के साथ दुनिया की सातवें नंबर की खिलाड़ी पीवी सिंधु ने महिला सिंगल्स की स्पर्धा में दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। सिंधु का यह दूसरा ओलंपिक है और उन्हें महिला एकल में छठी वरीयता दी गई है। दूसरे दौर में सिंधु का मुकाबला हॉन्गकॉन्ग की च्युंग एनगान से होगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें