फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thomas Cup: चैंपियन टीम इंडिया पर पैसों की बारिश, सरकार ने किया बड़ा एलान, जानें सोशल मीडिया पर किसने क्या कहा

Sun, 15 May 2022 05:50 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप के फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हरा दिया। टूर्नामेंट के 73 साल के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया इस खिताब को जीतने में सफल रही है। सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री से लेकर कई हस्तियों ने टीम को बधाई दी है। 
विज्ञापन
थॉमस कप जीतने वाली टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम ने थॉमस कप के फाइनल में इंडोनेशिया को 3-0 से हरा दिया। टूर्नामेंट के 73 साल के इतिहास में पहली बार टीम इंडिया इस खिताब को जीतने में सफल रही। लक्ष्य सेन ने जीत से शुरुआत की। उनके बाद सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने दूसरा मैच जीतकर टीम इंडिया को 2-0 से बढ़त दिला दी। अनुभवी किदांबी श्रीकांत ने तीसरा मैच जीतकर देश को 3-0 की ऐतिहासिक जीत दिला दी।
विज्ञापन


भारत के इस जीत के बाद सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर कई हस्तियों ने टीम को बधाई दी है। भारत सरकार ने टीम को एक करोड़ रुपये इनाम के तौर पर देने का एलान किया है। इसकी घोषणा खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने ट्विटर पर की। दूसरी ओर, भारतीय बैडमिंटन संघ (बीएआई) ने खिलाड़ियों के लिए एक करोड़ रुपये और सहयोगी स्टाफ के लिए 20 लाख रुपये की पुरस्कार राशि की घोषणा की। इसकी जानकारी असम के सीएम और बीएआई के अध्यक्ष हिमंत बिस्वा सरमा ने दी।



प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर लिखा, ''भारतीय बैडमिंटन टीम ने इतिहास रच दिया। भारत के थॉमस कप जीतने से पूरा देश उत्साहित है। हमारी कुशल टीम को बधाई और उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं। यह जीत कई आगामी खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।''
विज्ञापन



खेलमंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय टीम को ऐतिहासिक जीत की बधाई देते हुए उन्हें नियमों में छुट देते हुए एक करोड़ रुपये की इनामी राशि देने का एलान किया।

विज्ञापन


पूर्व क्रिकेटर लक्ष्मण ने दी बधाई
भारत के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने कहा, ''हमारे पास व्यक्तिगत चैंपियन हैं लेकिन एक टीम के रूप में जीतना और थॉमस कप में पहली बार खिताब जीतना शानदार है। इस सपने को साकार करने के लिए भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को बधाई। हमें आप पर गर्व है।''



पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने लिखा, "इतिहास रच गया है। भारत में थॉमस कप का स्वागत है।''



भारतीय फुटबॉल टीम के कप्तान सुनील छेत्री ने इसे ऐतिहासिक पल बताया है। उन्होंने लिखा, ''भारतीय खेल के लिए क्या शानदार क्षण है। हम पहली बार थॉमस कप चैंपियन बने हैं और हमने इसे हासिल करने के लिए सर्वश्रेष्ठ को हराया। खिलाड़ियों और स्टाफ को बधाई। कुछ चीजों में समय लगता है, लेकिन किसी को यह न कहने दें कि यह नहीं किया जा सकता।''


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें