फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंकीरेड्डी-शेट्टी की जोड़ी थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में पहुंची

Fri, 02 Aug 2019 05:02 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी , चिराग शेट्टी
विज्ञापन
सत्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरूष युगल जोड़ी ने थाईलैंड ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना लिया है। रंकीरेड्डी और चिराग ने क्वार्टर फाइनल में कोरिया के चोई सोलग्यू और सियो सेयूंग जाए को शिकस्त देकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की। 
विज्ञापन


गैर वरीय भारतीय जोड़ी ने शुक्रवार को यहां एक घंटे तक चले मुकाबले को 21-17, 17-21, 21-19 से अपने नाम किया। कोरियाई जोड़ी के खिलाफ रंकीरेड्डी और शेट्टी की यह पहली जीत है। 

विश्व रैंकिंग में 16वें स्थान पर काबिज इस भारतीय जोड़ी को फाइनल में पहुंचने के लिए एक अन्य कोरियाई जोड़ी की चुनौती से पार पाना होगा। रंकीरेड्डी और शेट्टी का शनिवार को मुकाबला सुंग ह्यून और शिन बेक शेओल की जोड़ी से होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें