फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Open: साई प्रणीत थाईलैंड ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे, जॉर्ज और अस्मिता को मिली हार

Thu, 02 Feb 2023 10:25 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

प्रणीत ने कोरिया के जियोन ह्योक-जिन को कड़े तीन गेम के मुकाबले में हराकर थाईलैंड ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। 
विज्ञापन
साई प्रणीत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय खिलाड़ी बी साई प्रणीत ने गुरुवार को कोरिया के जियोन ह्योक-जिन को कड़े तीन गेम के मुकाबले में हराकर थाईलैंड ओपन सुपर 300 बैडमिंटन टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। प्रणीत ने कोरियाई खिलाड़ी को पुरुषों के दूसरे दौर के एकल मुकाबले में 24-22, 7-21, 22-20 से हरा दिया। वह अगले दौर के मुकाबले में छठे वरीय चीन के लि शि फेंग के खिलाफ खेलेंगे। 
विज्ञापन


वहीं, ओडिशा ओपन चैंपियन जॉर्ज पुरुषों के एकल में हांगकांग के तीसरे वरीय ली चुक यू से 22-20, 15-21, 20-22 से हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गए। अश्मिता अंतिम-16 के मैच में डेन होजमार्क से 21-19, 13-21, 27-29 से शिकस्त मिली और टूर्नामेंट में उनका सफर खत्म हो गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें