फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Thailand Open: ईशान और साई प्रतीक की जोड़ी थाईलैंड ओपन के दूसरे दौर में, गायत्री-त्रिशा की जोड़ी हारी

Wed, 01 Feb 2023 10:18 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बैंकॉक

सार

राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जोड़ी त्रिशा जौली और गायत्री गोपीचंद को जापान की रेना मियाउरा और अयाको साकूरामोतो ने 21-9, 21-10 से हरा दिया।
विज्ञापन
साई प्रतीक और ईशान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ईशान भटनागर और साई प्रतीक की जोड़ी ने मंगलवार को सीधे गेमों में जीत हासिल कर थाईलैंड ओपन सुपर 300 टूर्नामेंट के दूसरे दौर में जगह बना ली। ईशान और साई ने अमेरिका के विनसन चियू और जोशुआ युआन को 21-18, 21-12 से पराजित किया। इसके अलावा पीएस रविकृष्ण और संकर प्रसाद उदयकुमार की जोड़ी को कड़े संघर्ष में चीन ताइपे के ली जेई हुई और येंग पो सुआन के हाथों 21-16, 16-18, 10-21 से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


राष्ट्रमंडल खेलों की कांस्य पदक विजेता जोड़ी त्रिशा जौली और गायत्री गोपीचंद को जापान की रेना मियाउरा और अयाको साकूरामोतो ने 21-9, 21-10 से हरा दिया। तनीषा क्रिस्टो और अश्विनी पोनप्पा को चीन की तेन निंग और जिया यू टिंग ने 21-15, 21-18 से हराया। क्वालिफायर्स में उन्नति हुड्डा को पहला गेम जीतने के बाद थाईलैंड की पोर्नपिचा से 21-17, 21-23, 16-21 से हार मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें