भारतीय स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी बुधवार को कांस्य पदक के साथ हैदराबाद पहुंची। यहां के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान खेल मंत्री वी श्रीनिवास गौड़ और अन्य अधिकारी मौजूद थे। इस दौरान खेल मंत्री ने कहा, 'सिंधु ने अपनी उपलब्धियों से देश और तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के तेलगु बोलने वाले राज्यों को गौरवान्वित किया है।' बता दें कि सिंधु ने चीनी खिलाड़ी बिंग जियाओ को सीधे सेटों में 21-13, 21-15 से हराकर टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक अपने किया था। इसी के साथ वह दो ओलंपिक पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला और दूसरी खिलाड़ी बनीं।