फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

French Open: भारत के सात्विक-चिराग की जोड़ी फाइनल में पहुंची, सेमीफाइनल में चोई-किम को दी मात

Sat, 29 Oct 2022 05:17 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पेरिस

सार

सात्विक और चिराग की जोड़ी ने सेमीफाइनल में कमाल का प्रदर्शन किया। भारतीय जोड़ी ने दक्षिण कोरिया के चोई सोल ग्यू और किम वोन हो को 44 मिनट के अंदर 21-18, 21-14 के अंतर से हराया। 
 
विज्ञापन
सात्विकसाईराज और चिराग शेट्टी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी शानदार फॉर्म में है। भारतीय जोड़ी ने फ्रेंच ओपन के पुरुष युगल वर्ग के फाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मैच में सभी को चौकाने के बाद भारतीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में भी अपनी शानदार लय बरकरार रखी और सिर्फ 44 मिनट में मुकाबला जीत लिया। सात्विक-चिराग ने दक्षिण कोरियाई जोड़ी चोई सोल ग्यु और किम वोन हो को 21-18, 21-14 से शिकस्त दी। 
विज्ञापन


चिराग और सात्विक इस मैच में शुरू से ही हावी थे। चोई और किम ने टुकड़ों में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन कभी भी लय में नहीं दिखे। राष्ट्रमंडल खेलों में भारत के लिए पदक जीतने वाले सात्विक-चिराग अब अपने दूसरे बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल में हिस्सा लेंगे। इस जोड़ी ने इस साल जनवरी में इंडिया ओपन सुपर 500 टूर्नामेंट जीता था।

French Open: सात्विक-चिराग की जोड़ी का कमाल, टॉप सीड तकूरो-युगो को हराया, सेमीफाइनल में पहुंचे

इससे पहले सात्विक और चिराग ने शुक्रवार को पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल में पूर्व विश्व चैंपियन और जापान के ताकुरो होकी और युगो कोबायाशी की दुनिया की नंबर एक जोड़ी को हराया था। दसवीं वरीयता प्राप्त चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी ने शीर्ष वरीयता प्राप्त जापानी खिलाड़ियों ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी को 49 मिनट में 23-21, 21-18 से मात दी थी।

क्वार्टर फाइनल में भारतीय जोड़ी के प्रदर्शन को देखते हुए सेमीफाइनल मैच उनके लिए आसान माना जा रहा था। मैच में हुआ भी ऐसा ही और भारतीय खिलाड़ियों ने आसानी से जीत हासिल कर ली। 

French Open Badminton: समीर वर्मा ने पहले राउंड में हासिल की जीत, एचएस प्रणय भी दूसरे दौर में पहुंचे

विज्ञापन

क्वार्टर फाइनल मैच में किया था उलटफेर 
क्वार्टर फाइनल मैच में भी भारतीय जोड़ी ने मजबूत शुरुआत की और जल्दी से 20-16 की बढ़त बना ली। फिर भी, ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी ने चार गेम अंक बचाकर स्कोर को 20 पर बराबर कर दिया। हालांकि, 2022 राष्ट्रमंडल खेलों की चैंपियन भारतीय टीम ने संयम बनाए रखा और पहला गेम अपने नाम किया।

दूसरा गेम भी उतना ही रोमांचक रहा। दुनिया की नंबर एक पुरुष जोड़ी ताकुरो होकी और यूगो कोबायाशी ने 18-16 की बढ़त बनाई, लेकिन भारतीय खिलाड़ियों ने लगातार पांच अंक लेकर मैच अपने नाम कर लिया। चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी ने जापानी जोड़ी के खिलाफ चार मैच खेले हैं और तीन में जीत हासिल की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें