सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी और चिराग
- फोटो : social media
भारतीय शटलर सात्विकसाईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी ने इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत के साथ आगाज किया। सात्विक-चिराग की जोड़ी ने मंगोलिया के गोह जे फेई और नूर इजुद्दीन को 21-19, 18-21, 21-19 से पराजित किया।
अगले दौर में भारतीय जोड़ी का सामना इंडोनिशया के शीर्ष वरीयता प्राप्त मार्कस फर्नाल्डी गिडियोन और केविन संजय सुकामलजो से होगा। मिश्रित में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी नीदरलैंड के रोबिन तेबलिंग और सेलेना पीक को 25-23, 16-21, 21-19 से हराकर दूसरे दौर में पहुंच गई।
अब झेंग सी वेई और हुआंग या कियोंग की शीर्ष वरीय चीनी जोड़ी से भिड़ना है। अश्विनी पोनप्पा और सिक्की की जोड़ी को महिला युगल में मलयेशिया की विवियन हू और योप चेंगे वेन से 20-22, 22-20, 20-22 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पीवी सिंधू और किदांबी श्रीकांत बुधवार को अपने अभियान की शुरुआत करेंगे।