फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौरभ वर्मा यूएस ओपन के सेमीफाइनल में हारे, भारतीय चुनौती समाप्त

Sun, 14 Jul 2019 04:30 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सौरव वर्मा - फोटो : social media
विज्ञापन

राष्ट्रीय चैंपियन भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी सौरभ वर्मा को यूएस ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। शनिवार को हुए मुकाबले में 56वें रैंकिंग के थाइलैंड के तानोंगसाक सीनसोमबूनसुक ने 43वीं रैंक वाले वर्मा को सीधे गेमों में 21-9, 21-18 से पराजित किया। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच यह अब तक का पहला मुकाबला था। 

विज्ञापन


वर्मा ने एचएस प्रणॉय को दी थी मात:
सीनसोमबूनसुक ने इस मैच को जीतने के लिए केवल 39 मिनट का समय लिया। वर्मा की हार के साथ ही इस टूर्नमेंट में भारतीय चुनौती समाप्त हो गई है। इससे पहले, क्वार्टर फाइनल में वर्मा ने हमवतन एचएस प्रणॉय को मात दी थी। वर्मा ने दूसरी सीड प्रणॉय को एक रोमांचक मुकाबले में 21-19, 23-21 से हराया था। वर्मा ने 50 मिनट में यह मुकाबला अपने नाम किया था। उन्होंने 2017 के इंडिया ओपन में भी प्रणॉय को पराजित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें