फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद ओपन: समीर ने एकल और सात्विक-चिराग की जोड़ी ने जीता युगल खिताब

Mon, 10 Sep 2018 02:36 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
sameer verma
विज्ञापन

शटलर समीर वर्मा ने रविवार को हैदराबाद ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट का एकल खिताब जीत लिया। पुरुष युगल में सात्विक साईराज रैंकी रेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी चैंपियन बनीं। शीर्ष वरीय समीर ने फाइनल में मलयेशिया के सोंग जो वेन को आसानी से 21-15, 21-18 से मात दी। 

विज्ञापन


सात्विक-चिराग ने तीसरी वरीय इंडोनेशिया के अकबर बिनटांग और मो रेजा को 21-16,21-14 से पराजित किया। मिश्रित युगल में प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी ने इंडोनेशिया के ही अकबर व विनी ओकटाविना को 15-21,21-19, 25-23 से मात देकर खिताब पर कब्जा किया। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें