फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IND vs SL: टीम इंडिया के तूफान में उड़ी श्रीलंका, भारतीय जांबाजों ने 20-0 से हराया

Tue, 28 Aug 2018 04:17 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
18 वें एशियन गेम्स के पुरुष हॉकी मुकाबले में भारत ने अपने आखिरी लीग मैच में श्रीलंका को 20-0 के विशाल अंतर से रौंदा। इस तरह अपने ग्रुप में भारत के 5 मैच में सर्वाधिक 15 अंक हो चुके हैं और वह सेमीफाइनल में अपना स्थान भी सुनिश्चित कर चुका है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला गुरुवार को मलेशिया से होगा।
विज्ञापन


भारत की ओर से इस मैच में 8 खिलाड़ियों ने गोल किए। पूरे मैच में भारतीय टीम श्रीलंका पर पूरी तरह हावी रही।


नीचे पढ़िए LIVE अपडेट्स

स्कोर: भारत 18-0 श्रीलंका


स्कोर: भारत 17-0 श्रीलंका



स्कोर: भारत 16-0 श्रीलंका

-स्टार ड्रैगफ्लिकर रुपिंदर पाल सिंह ने गोल करने में कोई गलती नहीं की। इस मैच का यह उनका तीसरा गोल था।

स्कोर: भारत 15-0 श्रीलंका

स्कोर: भारत 14-0 श्रीलंका

स्कोर: भारत 13-0 श्रीलंका

स्कोर: भारत 12-0 श्रीलंका

-पेनल्टी कॉर्नर में रुपिंदर ने प्रयास किया। गोलकीपर ने बचाया तो रीबाउंड में अमित रोहिदास ने गोल किया।

स्कोर: भारत 11-0 श्रीलंका

स्कोर: भारत 10-0 श्रीलंका

स्कोर: भारत 9-0 श्रीलंका

स्कोर: भारत 8-0 श्रीलंका

हाफ टाइम तक का खेल खत्म। अब देखना होगा कि श्रीलंका भारत को कितने गोल करने से रोक पाता है।

स्कोर: भारत 7-0 श्रीलंका



स्कोर: भारत 6-0 श्रीलंका

- भारत को पेनल्टी कॉर्नर मिला, जहां हरमनप्रीत ने गोल करने में कोई गलती नहीं की।

स्कोर: भारत 5-0 श्रीलंका

-आकाशदीप का एक और गोल। यह मैदानी गोल था। इस तरह आकाश की हैट्रिक पूरी हुई।

स्कोर: भारत 4-0 श्रीलंका

-आकाशदीप का यह दूसरा गोल। गोलकीपर को छका कर उन्होंने दोनों पैरों के बीच से यह गोल किया। 4 में से 2 गोल अब आकाश के नाम।

स्कोर: भारत 3-0 श्रीलंका

-आकाशदीप ने भारतीय टीम के लिए तीसरा गोल किया। डी के अंदर वह सेफ जगह में अकेले खड़े हुए थे। चिंगलेनसाना की बॉल उनके पास डिफलेक्ट होकर आई जिसे जाली के अंदर पहुंचाने में उन्होंने कोई गलती नहीं की। 

स्कोर: भारत 2-0 श्रीलंका

- भारत के लिए छठे मिनट में दूसरा गोल आया। हरमनप्रीत ने पेनल्टी कॉर्नर में गोल किया।

स्कोर: भारत 1-0 श्रीलंका

....और ये गोल!! भारत के लिए रुपिंदर ने स्ट्रोक लिया और यह गोल


पेनल्टी स्ट्रोक- रेफरी की ओर से पेनल्टी स्ट्रोक का इशारा, पेनल्टी कॉर्नर में श्रीलंकाई टीम की ओर से गलती हुई। भारतीय टीम के लिए गोल करने का सुनहार अवसर
विज्ञापन
विज्ञापन


पेनल्टी कॉर्नर- भारत का शुरुआती आक्रमण, दूसरे मिनट में ही पेनल्टी कॉर्नर मिला। प्रयास असफल

दोनों टीम टर्फ पर पहुंच चुकी हैं। राष्ट्रगान शुरू

नमस्कार अमर उजाला डॉट कॉम में आपका स्वागत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें