फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG 2018: साइना नेहवाल ने फाइनल में लगाया 'गोल्डन स्मैश', पीवी सिंधु को करना पड़ा सिल्वर से संतोष

Sun, 15 Apr 2018 07:01 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
saina nehwal and pv sindhu
विज्ञापन

भारतीय बैडमिंटन की दो स्टार शटलर पीवी सिंधु और साइना नेहवाल का महिला एकल के फाइनल में आमना-सामना हुआ। इस निर्णायक मुकाबले में साइना नेहवाल ने देश की नंबर एक खिलाड़ी और ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को 21-18, 23-21 से शिकस्त दी और गोल्ड मेडल पर कब्जा जमाया, वहीं पीवी सिंधु को सिल्वर से संतोष करना पड़ा।

विज्ञापन


सिंधु-साइना के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले में पहले और दूसरे सेट में कांटे की टक्कर देखने को मिली। पहले सेट में जहां साइना ने शुरू से ही सिंधु पर बढ़त बना रखी थी, वहीं दूसरे सेट में सिंधु ने करारा जवाब देते हुए अंत तक साइना को पीछे रखा।

हालांकि बाद में साइना ने मैच दमदार वापसी की। फाइनल की इस लड़ाई का नतीता एडवांटेज के बाद निकला और आखिर में साइना दूसरा सेट भी अपने नाम करने में कामयाब रही। बता दें कि टखने की चोट के कारण सिंधु मिश्रित टीम चैंपियनशिप में भाग नहीं ले सकीं थीं।
विज्ञापन


सिंधु ने सेमीफाइनल में गत चैंपियन मिशेल ली को महज 26 मिनट में 21-18, 21-18 से पराजित कर दिया था। पूर्व नंबर एक साइना नेहवाल ने अन्य सेमीफाइनल में 2014 ग्लासगो की रजत पदक विजेता क्रिस्टी गिलमौर को 68 मिनट में 21-14, 18-21, 21-17 से हराया था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें