टीम स्पर्धा का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय शटलरों ने एकल में भी जीत के साथ शुरुआत की। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू, साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और रुत्विका अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंच गए। इन खेलों में पहली बार कोर्ट पर उतरीं 22 वर्षीय सिंधू ने फिजी की अंद्रा व्हाइटसाइड को मात्र 18 मिनट में 21-6, 21-3 से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
टीम स्पर्धा में जीत की नायिका रहीं लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता
साइना ने भी सिर्फ 18 मिनट में दक्षिण अफ्रीका की इलिसे डीविलियर्स को 21-3, 21-2 से मात दी। रुत्विका गाडे ने घाना की ग्रासे अतिपका को 21-5, 21-7 से शिकस्त दी। पुरुष वर्ग में श्रीकांत मॉरीशस के अतिश लुबाह को 21-13, 21-10 से पराजित किया।