फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना नेहवाल से पहले इन खिलाड़ियों ने भी थामा है राजनीति का दामन, कोई हारा तो कोई बना मंत्री

Wed, 29 Jan 2020 02:52 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
साइना नेहवाल - फोटो : सोशल मीडिया
स्टार भारतीय शटलर साइना नेहवाल अपनी नई पारी की शुरुआत की। पूर्व वर्ल्ड नंबर वन बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल आज भाजपा में शामिल हो गईं। वह दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का प्रचार भी करेंगी। वह भाजपा नेताओं की मौजूदगी में पार्टी में शामिल हुईं। इस दौरान साइना ने कहा कि मुझे मोदी जी से प्रेरणा मिलती है। हरियाणा की रहने वाली साइना नेहवाल के चुनाव प्रचार में उतरने से भाजपा को फायदा हो सकता है।   

खिलाड़ियों के राजनीति में उतरने का सिलसिला लगातार जारी है। पहले जहां कुछ खिलाड़ी ही राजनीति में उतरते थे वहीं अब इनकी संख्या तेजी से बढ़ रही है खासकर पिछले कुछ दिनों में। खेल में अपना दम दिखाने के बाद खिलाड़ियों ने राजनीति में अपनी किस्मत अजमाने का फैसला कर लिया है, यही कारण है कि एक के बाद एक खिलाड़ी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ रहे हैं। आइए एक नजर डालते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने राजनीति में कदम रखा।
विज्ञापन

2 of 7
gautam gambhir - फोटो : ANI

गौतम गंभीर

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व सलामी बल्लेबाज और वर्ल्ड कप में मैच जीताऊ पारी खेलने वाले गौतम गंभीर साल 2019 भाजपा में शामिल हुए। पिछले साल अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने के बाद गंभीर ने भाजपा ज्वाइन कर लोकसभा चुनाव भी लड़ा। चुनावी मैदान में गंभीर ने पहली बार कदम रखा और पूर्वी दिल्ली सीट से जीत दर्ज कर संसद पहुंचे। 

विज्ञापन

3 of 7
पैरालंपियन दीपा मलिक

दीपा मलिक

पैरालंपिक खेलों में भारत के लिए पहला पदक जीतने वाली 48 वर्षीय दीपा मलिक ने मार्च 2019 में भाजपा ज्वाइन किया। दीपा ने 2016 में हुए पैरालंपिक खेलों में शॉट पुट में सिल्वर मेडल जीता था। दीपा को राजीव गांधी खेल रत्न पुरुस्कार से नवाजा गया है। 

4 of 7
बबीता फोगाट - फोटो : सोशल मीडिया

बबिता फोगाट

पहलवान बबिता फोगाट ने भी 2019 में भाजपा ज्वाइन किया था। 29 वर्षीय बबिता ने 2014-18 में कॉमनवेल्थ खेलों में गोल्ड मेडल जीता था। उन्होंने 2010 और 2012 कॉमनवेल्थ खेलों में भी सिल्वर और ब्रांज जीता था। बबिता ने 12 अगस्त 2019 को बीजेपी ज्वाइन कर राजनीति में उतरने का फैसला किया, लेकिन वह हरियाणा के दादरी सीट से विधानसभा चुनाव हार गईं थी।

विज्ञापन

5 of 7
विजेंदर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विजेंदर सिंह

2008 में बीजिंग ओलंपिक और 2009 में वर्ल्ड चैंपियनशिप में ब्रांज जीतने वाले मुक्केबाज विजेंदर सिंह ने साल 2019 में कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का फैसला किया था। भिवानी से आने वाले विजेंदर ने कांग्रेस ज्वाइन कर लोकसभा चुनावों में किस्मत आजमाई थी हालांकि उन्हें दक्षिणी दिल्ली की सीट से हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

6 of 7
संदीप सिंह - फोटो : ट्विटर

संदीप सिंह

भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान संदीप सिंह ने भी भाजपा ज्वाइन कर लिया है। अपनी फ्लिकर के लिए फ्लिकर सिंह के नाम से मशहूर संदीप सिंह ने अपनी कप्तानी में भारतीय हॉकी टीम को 13 साल बाद 2009 में सुल्तान अजलान शाह कप जीतवाया था। उनकी कप्तानी में टीम ने 8 साल के बाद 2012 ओलंपिक में भी क्वालीफाई किया था। संदीप सिंह हरियाणा की पेहोवा विधानसभा सीट से चुनाव जीते और  हरियाणा सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
योगेश्वर दत्त - फोटो : social media

योगेश्वर दत्त

लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले पहलवान योगेश्वर दत्त ने भी गुरुवार को भाजपा ज्वाइन किया था। पहलवान जी के नाम से मशहूर देश के स्टार पहलवान 36 वर्षीय योगी ने दिल्ली में पार्टी का दामन थामा था। कॉमनवेल्थ खेलों में दो स्वर्ण पदक जीत चुके योगी 2012 में खेल रत्न और 2013 में पद्मश्री से भी नवाजे जा चुके हैं। योगेश्वर दत्त को चुनावी दंगल में हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें