फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरिया ओपन: खूब संघर्ष किया, फिर भी ओकुहारा की चुनौती से पार नहीं पा सकीं साइना नेहवाल

Fri, 28 Sep 2018 06:34 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साइना नेहवाल
विज्ञापन

भारत की स्टार महिला शटलर साइना नेहवाल शुक्रवार को पूर्व नंबर-1 जापान की नोजोमी ओकुहारा के हाथों क्वार्टरफाइनल में हारकर कोरिया ओपन से बाहर हो गई हैं। साइना के साथ ही कोरिया ओपन में भारत की चुनौती भी समाप्त हुई।

विज्ञापन


पांचवीं वरीय भारतीय शटलर ने चार मैच प्वाइंट बचाए, लेकिन तीसरी वरीय ओकुहारा की चुनौती से पार नहीं पा सकीं और 21-15, 15-21, 20-22 से मुकाबला गंवा बैठीं। यह मैच करीब एक घंटे तक चला। साइना की जापानी शटलर के खिलाफ लगातार तीसरी हार रही।

मैच में ओकुहारा ने शुरुआत में 3-0 की बढ़त बनाई, लेकिन साइना ने जोरदार वापसी करते हुए स्कोर 6-6 से बराबर किया और पहले गेम के ब्रेक तक 11-10 की बढ़त बना ली। इंटरवल के बाद साइना ने अपना दबदबा कायम रखा और लगातार पांच अंक हासिल किए और स्कोर में 15-12 की बढ़त बनाई। देखते ही देखते भारतीय शटलर ने पहला गेम 21-15 से अपने नाम किया।
विज्ञापन


दूसरे गेम में ओकुहारा ने 4-1 की बढ़त बनाई। साइना ने वापसी की और स्कोर 6-6 से बराबर किया, लेकिन जापानी शटलर ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए अपनी बढ़त बनाई और स्कोर 14-9 कर दिया। इसके बाद ओकुहारा ने सात जबकि साइना ने छह अंक हासिल किए और जापानी शटलर ने यह गेम 21-15 से अपने नाम किया। तीसरे गेम में जापानी शटलर का दबदबा दिखा, लेकिन भारतीय शटलर ने चार ब्रेक प्वाइंट सुरक्षित किए। कड़े संघर्ष के बाद ओकुहारा ने तीसरा गेम 22-20 से अपने नाम किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें