भारतीय बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के एथलीट आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है। साइना को इस संबंध में आईओसी के अध्यक्ष थामस बाक ने एक पत्र लिखा है। यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली भारतीय है।
आईओसी अध्यक्ष थामस बाक साइना ने पत्र में लिखा, 'रियो ओलंपिक के दौरान आईओसी एथलीट आयोग के चुनाव में आपकी उम्मीदवारी को देखते हुए अध्यक्ष से सलाह-मशविरे के बाद आपको एथलीट आयोग का सदस्य नियुक्त करने में हमें अपार हर्ष हो रहा है। आयोग की अध्यक्ष एंजेला रूजियेरो हैं और इसमें नौ उपाध्यक्ष तथा 10 अन्य सदस्य हैं। आयोग की अगली बैठक छह नवंबर को आयोजित होनी है।
घुटने की चोट से जूझ रही साइना नवंबर में कोर्ट में वापसी करने की कोशिश में जुटी हैं। सायना के पिता हरवीर सिंह ने इस नियुक्ति पर खुशी जताते हुए कहा, मैं काफी भावुक हो गया हूं, हमारे लिखे यह गौरव की बात है कि साइना को उसकी उपलब्धियों के आधार पर आईओसी का सदस्य बनाया गया। उन्हें लगा कि वह काम आ सकती हैं। चोट के कारण वह ओलंपिक पदक नहीं जीत सकी थी। हमें उस पर गर्व है।
साइना को इस उपलब्धि के लिए हर जगह से बधाई मिल रही हैं। बैडमिंटन एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष अखिलेश दास गुप्ता ने बधाई दी है।
I congratulate @NSaina for being appointed as a member of International Olympic Committee's Athletes' Commission. pic.twitter.com/YNV2an9oxP
— DrAkhilesh Das Gupta (@Dr_akhilesh_das) October 18, 2016
Thank u so much🙏 https://t.co/lQj9G1NjOh
— Saina Nehwal (@NSaina) October 18, 2016
Congrats @NSaina for being the first Indian Olympian ever to be nominated on IOC athletes commission. Great news for all @IndianOlympians
— Malav Shroff (@malavshroff) October 18, 2016