फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइना ने उबेर और थॉमस कप को लेकर उठाए सवाल , पूछा- क्या सुरक्षित होगा आयोजन

Mon, 14 Sep 2020 06:03 AM IST
Jeet Kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साइना नेहवाल - फोटो : pti
विज्ञापन

बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल ने अगले महीने होने वाले थॉमस और उबेर कप के समय को लेकर सवाल उठाए हैं। उन्होंने पूछा कि क्या कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच इसका आयोजन सुरक्षित होगा?

विज्ञापन


मार्च से बंद बैडमिंटन गतिविधियां तीन अक्तूबर से डेनमार्क में थॉमस और उबेर कप के साथ शुरू होंगी। साइना ने ट्वीट किया,‘सात देशों ने महामारी के कारण टूर्नामेंट से हटने का फैसला किया है... क्या इस दौरान इस टूर्नामेंट का आयोजन करना सुरक्षित होगा?’


इस टूर्नामेंट से कोरिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, ऑस्ट्रेलिया, ताइवान, सिंगापुर और हांगकांग हट चुके हैं। भारतीय खिलाड़ियों का हैदराबाद में प्रस्तावित अभ्यास शिविर भी रद्द करना पड़ा। इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारतीय चुनौती की अगुवाई मौजूदा विश्व चैंपियन पीवी सिंधू करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें