फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिंधु-साइना की अंतिम 16 में जगह पक्की, रुत्विका-श्रीकांत ने भी जीते अपने-अपने मुकाबले

Thu, 12 Apr 2018 01:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
SINDHU AND SAINA
विज्ञापन

टीम स्पर्धा का ऐतिहासिक स्वर्ण पदक जीतने के बाद भारतीय शटलरों ने एकल में भी जीत के साथ शुरुआत की। रियो ओलंपिक की रजत पदक विजेता पीवी सिंधू, साइना नेहवाल, किदांबी श्रीकांत और रुत्विका अपने-अपने मुकाबले जीतकर अगले दौर में पहुंच गए। इन खेलों में पहली बार कोर्ट पर उतरीं 22 वर्षीय सिंधू ने फिजी की अंद्रा व्हाइटसाइड को मात्र 18 मिनट में 21-6, 21-3 से मात देकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन


टीम स्पर्धा में जीत की नायिका रहीं लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना ने भी सिर्फ 18 मिनट में दक्षिण अफ्रीका की इलिसे डीविलियर्स को 21-3, 21-2 से मात दी। रुत्विका गाडे ने घाना की ग्रासे अतिपका को 21-5, 21-7 से शिकस्त दी। पुरुष वर्ग में श्रीकांत मॉरीशस के अतिश लुबाह को 21-13, 21-10 से पराजित किया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें