फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप: साइना नेहवाल और श्रीकांत का विजयी आगाज

Wed, 01 Aug 2018 01:00 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साइना नेहवाल
विज्ञापन
लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल और किदांबी श्रीकांत ने विश्व बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीत के साथ आगाज किया। पहले दौर में बाई पाने वाली नेहवाल ने दूसरे दौर में तुर्की की एलिये देमिरबैग को 21-17, 21-8 से पराजित किया। प्री क्वार्टर फाइनल में साइना का सामना 2013 की चैंपियन थाईलैंड के रतचानोक इंतानोन से होगा। 
विज्ञापन


पांचवीं वरीयता प्राप्त श्रीकांत ने आयरलैंड के एनहात नगुयेन को 21-15, 21-6 से हराया। पिछले सत्र में चार खिताब जीतने वाले श्रीकांत की भिड़ंत स्पेन के पाब्लो एबियन से होगी। साई प्रणीत को कोरिया के सोन वान हो पर वाकओवर मिला था। अगले दौर में प्रणीत स्पेन के ही लुईस एनरिक पेनालवेर से खेलेंगे। 

मिश्रित युगल में सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी ने 15वीं वरीयता प्राप्त जर्मनी के मार्क लैम्स्फस और इसाबेल हर्टरिच को 10-21, 21-17, 21-18 से हराकर अंतिम 16 का टिकट कटाया। अब उनकी टक्कर मलेशिया के गोह सून हुआत और शेवोन जैमी लाइ से होगी। महिला युगल के पहले दौर में पोनप्पा-सिक्की ने ताइपे की चियांग केई हसिन व हुंग शिह हान को 19-21, 21-10, 21-17 से हराया। मेघना व पूर्विशा एस राम की जोड़ी पहली बाधा पार नहीं कर सकी।    
विज्ञापन


दूसरे दौर में हारे कुहू-रोहन : रूस ओपन के उपविजेता रोहन कपूर और कुहू गर्ग को मिश्रित युगल के दूसरे दौर में इंग्लैंड के पति-पत्नी की जोड़ी क्रिस एडकाक और गैब्रएले एडकॉक के 21-12, 21-12 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। पुरुष युगल में अर्जुन एमआर और रामचंद्रन श्लोक को पहले ही दौर में मलयेशिया के ओंग यू सिन और तियू ई यि से 14-21, 15-21 हार मिली। 

प्रणव जैरी चोपड़ा और एन सिक्की रेड्डी की जोड़ी भी इंडोनेशिया के हफीज फैजल और ग्लोरिया एमैन्युअेले विजाजा से 16-21, 6-21 से हारकर बाहर हो गई। तरुणा कोना और सौरभ शर्मा भी पहले ही दौर में हांगकांग के ओर चिन चुंग और तांग चुन मैन से 20-22, 21-18,17- 21 से हार गए। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें