फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'लकी' इंडोनेशिया ओपन में अंतिम-8 में थमा साइना का सफर

Fri, 03 Jun 2016 05:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साइना नेहवाल
विज्ञापन
ओलंपिक पदक विजेता भारतीय शटलर साइना नेहवाल का अभियान शुक्रवार को 9,00,000 अमेरिकी डॉलर इनामी राशि वाली इंडोनेशियन ओपन सुपर सीरीज में थम गया। साइना के लिए यह टूर्नामेंट काफी भाग्यशाली रहा है क्योंकि वह यहां 3 बार खिताबी जीत हासिल कर चुकी हैं।
विज्ञापन


साइना को क्वार्टर फाइनल में स्पेन की वर्ल्ड नंबर वन कारोलिना मारिन के हाथों 22-24, 11-21 से शिकस्त मिली। लंदन ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता साइना इससे पहले तीन बार यह खिताब जीत चुकी हैं।

आठवीं सीड साइना ने पहले गेम में ही 7-13 से पीछे थी लेकिन इसके बाद भारतीय शटलर ने बेहतर खेल दिखाते हुए वापसी करते हुए पहले 16-14 और उसके बाद 19-16 से बढ़त बना ली। इसके बाद वह एक बार फिर अपना रिदम खो दिया और स्पेनिश खिलाड़ी से गेम 22-24 से गंवा बैठी।
विज्ञापन


दूसरे गेम में साइना टॉप सीड शटलर के साथ मैच में कहीं नहीं दिखाई दी। स्पेनिश शटलर ने अपना दबदबा कायम रखते हुए 25 वर्षीय हैदराबादी बाला की चुनौती समाप्त कर दी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें