फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज: साइना की विजयी शुरुआत

Tue, 31 May 2016 06:58 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन बार की पूर्व चैंपियन भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल जीत के साथ इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर गई।
विज्ञापन


तीन बार की पूर्व चैंपियन भारत की स्टार शटलर साइना नेहवाल संघर्षपूर्ण जीत के साथ इंडोनेशिया ओपन सुपर सीरीज बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश कर गई हैं। आठवीं सीड साइना ने महिलाओं की एकल स्पर्धा के पहले दौर में विश्व की 23वीं वरीयता प्राप्त चीनी ताइपे की पाई यू पो को 21-11, 19-21, 21-15 से हराया। यह मुकाबला एक घंटे और तीन मिनट तक चला।

अगले दौर में साइना का सामना बुधवार को इंडोनेशिया की फित्रियानी फित्रियानी से होगा। मौजूदा सत्र में अपने पहले खिताब की तलाश में इस टूर्नामेंट में उतरीं साइना ने पहला गेम आसानी से अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन


इसके बाद उन्हें एक-एक अंक के लिए संघर्ष करना पड़ा। पहला गेम जीतने के बाद साइना अपनी लय बरकरार नहीं रख सकीं और दूसरा गेम गंवा बैठीं लेकिन तीसरे और निर्णायक गेम में उन्होंने जबरदस्त वापसी करते हुए मुकाबले को अपने नाम कर लिया। साइना यहां 2009, 2010 और 2012 में चैंपियन रह चुकी हैं।
विज्ञापन


मनु अत्री और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी बाहर
भारत के मनु अत्री और अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी को मिश्रित युगल में हार का सामना करना पड़ा है। भारतीय जोड़ी को सिंगापुर के योंग काई टेरी और वेई हान तान ने 21-14, 27-25 से पराजित किया। यह मुकाबला 30 मिनट तक चला। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें