फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DUBAI SS फाइनल्स: सिंधु ने 63 मिनट में जीता मुकाबला, श्रीकांत हारे

Thu, 14 Dec 2017 01:13 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधू
विज्ञापन
रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट पीवी सिंधु ने दुबई सुपरसीरीज फाइनल्स में विजयी शुरुआत की जबकि किदंबी श्रीकांत पहले ही मैच में हार गए।
विज्ञापन


22 वर्षीया सिंधु ने ग्रुप 'ए' के मैच में वर्ल्ड नंबर-9 ही बिंगजियाओ को 63 मिनट के संघर्ष के बाद 21-11, 16-21, 21-18 से मात दी।

वहीं वर्ल्ड नंबर-4 श्रीकांत को ग्रुप बी के मैच में वर्ल्ड नंबर-1 और गत चैंपियन विक्टर एक्सेलसेन से सीधे सेटों में 13-21, 17-21 से शिकस्त झेलना पड़ी।

सिंधु का अब अगले मैच में जापान कि साटो से मैच होगा जबकि श्रीकांत को चीनी ताइपे के चाऊ तियेन की चुनौती मिलेगी। सिंधु को महिला एकल वर्ग के ग्रुप-ए में जापान की अकाने यामागुची, सयाका साटो और बिंगजियाओ के साथ शामिल किया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें