फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई सुपर सीरीज फाइनल: सिंधु-श्रीकांत के पास चैंपियन बनने का अच्छा मौका, मिले आसान ड्रॉ

Mon, 11 Dec 2017 05:13 PM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
विज्ञापन
पीवी सिंधु - फोटो : SELF
विज्ञापन
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु के पास साल का शानदार अंत करने का सुनहरा मौका है।  विश्व नंबर-3 सिंधु को 13 दिसंबर से शुरू हो रही दुबई सुपर सीरीज फाइनल के लिए आसान ड्रॉ मिला है। 
विज्ञापन


सिंधु को वर्ल्ड नंबर-2 जापान की अकाने यामागुची, 15वीं रैंक वाली सयाका सटो और वर्ल्ड नंबर-9 चीन की ही बिंगजियाओ के साथ ग्रुप 'ए' में रखा गया है। सिंधु को आसान ड्रॉ इसलिए मिला है क्योंकि स्पेन की कैरोलिना मरीन और नोजोमी ओकुहारा ने स्पर्धा से अपना नाम वापस ले लिया है।

जापान की सयाका सटो और चीन की चेन युफी को मरीन व ओकुहारा के विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। युफी को ग्रुप 'बी' में चीनी ताइपे की ताई जू यिंग, सुंग जी ह्यून और रत्चानोक इन्तनोन के साथ रखा गया है।
विज्ञापन

Women's Singles Group Draw
BWF Dubai Superseries Finals

All top 8 WS have a chance to qualify. Both groups will feature all matches at the highest level of badminton!!

Who will qualify to Semifinals??#DubaiSSF https://t.co/tsljH7rCgB pic.twitter.com/1Tb2Ao9rPA— Badminton Talk (@BadmintonTalk) December 11, 2017



वहीं मेंस सिंगल्स में वर्ल्ड नंबर-4 भारत के किदंबी श्रीकांत को वर्ल्ड नंबर-1 डेनमार्क के विक्टर एक्सेलसेन, चाऊ तिएन चेन और शी युकी के साथ ग्रुप 'बी' में जगह मिली है। दिग्गज बैडमिंटन खिलाड़ी चेन लांग और ली चोंग वी एकसाथ ग्रुप 'ए' में शामिल हैं, जहां उन्हें पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 सोन वान हो और हांगकांग के एनजी का लांग एंगुस से चुनौती मिलेगी।
विज्ञापन


Men's Singles Group Draw
BWF Dubai Superseries Finals

We can see Chen Long vs Lee Chong Wei as early as in the group stage!! Two tricky groups in MS but all to play for!

Who will qualify to Semifinals??#DubaiSSF pic.twitter.com/MxLMG9Re8s— Badminton Talk (@BadmintonTalk) December 11, 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें