फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व चैंपियनशिप: पीवी सिंधु के सामने फिर होगी जापान की शटलर ओकुहारा की चुनौती

Wed, 18 Jul 2018 04:31 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
pv sindhu
विज्ञापन

भारत की स्टार शटलर पीवी सिंधु की विश्व चैंपियनशिप में जापान की नोजोमी ओकुहारा की कड़ी चुनौती का फिर सामना होगा। विश्व चैंपियनशिप का आयोजन चीन के नानजिंग में 30 जुलाई से पांच अगस्त से होगा। 

विज्ञापन


ग्लासगो में हुई पिछली विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में भिड़ी खिलाड़ियों का सामना इस बार क्वार्टर फाइनल में हो सकता है। पिछले हफ्ते थाईलैंड ओपन के फाइनल में ओकुहारा ने सिंधु को पराजित किया था। सिंधु को पहले राउंड में बाई मिली है। 

दूसरे राउंड में इंडोनेशिया के फितरियनी या लिंडा जेडचिरी से सामना हो सकता है जबकि तीसरे राउंड में उनकी टक्कर कोरिया की संग जी ह्यून से हो सकती है। राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार स्वर्ण पदक जीत चुकीं साइना का तीसरे दौर और क्वार्टर फाइनल में क्रमश: थाइलैंड की रतचानोक इंतानोन और ओलंपिक चैंपियन कैरोलिना मारिन से भिड़ सकती हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें