फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Singapore Open: सिंगापुर ओपन के जरिए लय में वापसी की कोशिश में पीवी सिंधू, प्रणय का मनोबल भी ऊंचा

Mon, 05 Jun 2023 09:38 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिंगापुर

सार

थाईलैंड ओपन में सिंधू पहले दौर में बाहर हो गईं। अब सिंगापुर ओपन में उनका सामना पहले ही दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची से होगा।
विज्ञापन
पीवी सिंधू और एचएस प्रणय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गत चैंपियन पीवी सिंधू थाईलैंड में खराब प्रदर्शन के बाद मंगलवार से शुरू हो रहे सिंगापुर ओपन सुपर 750 टूर्नामेंट के जरिए वापसी की कोशिश करेंगी जबकि फॉर्म में चल रहे एच एस प्रणय जीत की लय कायम रखना चाहेंगे। पिछले साल अगस्त में टखने की चोट से फिट होने के बाद सिंधू के लिए हालात समान नहीं रहे हैं। वह धीरे-धीरे लय में लौट रही हैं और मैड्रिड में स्पेन मास्टर्स में फाइनल तथा मलयेशिया मास्टर्स के सेमीफाइनल तक पहुंचीं।
विज्ञापन

थाईलैंड ओपन में हालांकि वह पहले दौर में बाहर हो गईं। अब यहां उनका सामना पहले ही दौर में दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी जापान की अकाने यामागुची से होगा। सिंधू का उसके खिलाफ कॅरिअर रिकॉर्ड 14-9 का है लेकिन पिछले साल थाईलैंड ओपन में दोनों की टक्कर के बाद काफी कुछ बदल गया है। उन्हें अब इस जापानी प्रतिद्वंद्वी को हराने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा।

दूसरी ओर प्रणय छह साल का खिताब का सूखा खत्म करने के बाद इस टूर्नामेंट में आए हैं। उन्होंने हाल ही में मलयेशिया मास्टर्स खिताब जीता। उनका सामना जापान के तीसरी वरीयता प्राप्त कोडाइ नाराओका से होगा। थाईलैंड में सेमीफाइनल में हारे लक्ष्य सेन की टक्कर चीनी ताइपे के पांचवीं वरीयता प्राप्त चोउ तियेन चेन से होगी। विश्व चैंपियनशिप 2021 के रजत पदक विजेता किदांबी श्रीकांत थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारोन से खेलेंगे जबकि ओरलियंस मास्टर्स विजेता प्रियांशु राजावत का सामना जापान के केंता सुनेयामा से होगा।
विज्ञापन

साइना के सामने पहले दौर में इंतानोन की चुनौती
महिला एकल में लंदन ओलंपिक की कांस्य पदक विजेता साइना नेहवाल थाईलैंड की रेचानोक इंतानोन से खेलेंगी जिनसे वह पिछले दो मुकाबले हार चुकी है। पुरुष युगल में दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विक साइराज रैंकीरेड्डी का सामना जापान के अकिरा कोगा और ताइची सेइतो से होगा जबकि एम आर अर्जुन और ध्रुव कपिला की टक्कर फ्रांस के लुकास कोरवी और रोनान लोबार से होगी। महिला युगल में त्रिसा जॉली और गायत्री गोपीचंद हांगकांग की यिउंग एंग तिंग और यिउंग पुइ लाम से खेलेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें