फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीवी सिंधु से एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ का दुर्व्यवहार, ट्विटर पर दी जानकारी 

Sat, 04 Nov 2017 05:37 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
विज्ञापन
PV Sindhu
विज्ञापन
भारत की स्टार शटलर पीवी स‌िंधु के साथ इं‌डिगो एयरलाइंस के ग्राउंड स्टाफ ने दुर्व्यवहार किया है। पीवी सिंधु ने इस कथित दुर्व्यवहार की शिकायत करते हुए इं‌डिगो एयरलाइंस की कड़ी आलोचना की है। 
विज्ञापन


सिंधु ने इस दुर्व्यवहार की जानकरी ट्विटर पर दी है। सिंधु ने लिखा कि मुझे यह कहने पर खेद हो रहा है पर मेरी 4 नंवबर की 6E 608 की उड़ान से मुंबई की यात्रा काफी खराब रही। ग्राउंड स्टाफ ने दुर्व्यहार किया। शनिवार 4 नवंबर को ही इस घटना का जिक्र करते हुए सिंधु ने कहा कि ग्राउंड स्टाफ के मेंबर का व्यवहार मेरे प्रति बहुत ही बुरा और खराब था। सिंधु ने अपनी पोस्ट में इसका नाम अजितेश बताया है। 

एक अन्य पोस्ट में उन्होंने लिखा कि जब एयर होस्टेस अशिमा ने उन्हें अच्छे बर्ताव की सलाद देने की कोशिश की तब भी अजितेश का बर्ताव ऐसा ही रहा। अगर इस तरह के लोग इंडिगो जैसी एयरलाइंस में काम करेंगे तो इसकी छवि खराब होगी। उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा कि ज्‍यादा जानकारी के लिए अशिमा से बात करें वो आपको विस्तार से बताएंगी। 
विज्ञापन
Sorry to say ..i had a very bad experience😤when i was flying by 6E 608 flight to bombay on 4th nov the ground staff by name Mr ajeetesh(1/3) — Pvsindhu (@Pvsindhu1) November 4, 2017 
  Please speak to Ms Ashima she wil explain you in detail.🙏🏻 — Pvsindhu (@Pvsindhu1) November 4, 2017 एयरलाइंस ने आधिकारिक बयान जारी कर इस मामले में सफाई दी है। एयरलाइंस ने कहा है कि सिंधु का सामान तय सीमा से अधिक था और सीट के ऊपर वाले बक्से में भी फिट नहीं हो रहा था। जिस पर एयरलाइंस ने सिंधु को जानकारी दी कि उनका सामान एयरक्राफ्ट के कार्गो में रखा जाएगा। ऐसी स्थिति में सभी यात्रियों के साथ ऐसा ही किया जाता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें