भारत की टेनिस स्टार पीवी सिंधु ने थाईलैंड ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है। मंगलवार से शुरू हो रहे थाईलैंड ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट में जहां सिंधु ने खेलने से इंकार कर दिया है वहीं साइना नेहवाल की वापसी हुई है।
चोट की वजह से इंडोनेशिया और जापान ओपन से बाहर रहने वाले नेहवाल थाईलैंड ओपन में भारत की तरफ से दावेदारी पेश करेंगी। सिंधु ने वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों का हवाला देते हुए थाईलैंड ओपन से अपना नाम वापस लिया है। वहीं पुरुषों की तरफ से सारे खिलाड़ी थाईलैंड ओपन में हिस्सा लेंगे। ओलंपिक मेडलिस्ट किदम्बी श्रीकांत वर्ल्ड चैंपियनशिप से पहले खिताब जीतकर आगे बढ़ना चाहेंगे।
सिंधु के अलावा जापान की स्टार खिलाड़ी नोजोमी ओकुहरा, अकाने यामागुची और ताई जू यिंग ने भी थाईलैंड ओपन से अपना नाम वापस ले लिया है।