फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइना ओपन: डिफेंडिंग चैंपियन सिंधु हुई उलटफेर का शिकार, भारत की चुनौती समाप्त

Fri, 17 Nov 2017 04:13 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
विज्ञापन
पीवी सिंधू - फोटो : PTI
विज्ञापन
भारत की स्टार महिला शटलर पीवी सिंधु शुक्रवार को चाइना ओपन सुपर सीरीज में उलटफेर का शिकार होकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई हैं। वर्ल्ड नंबर-2 सिंधु को 89वीं रैंक वाली चीन की गो फेंग्जी से सीधे सेटों में 11-21, 10-21 से शिकस्त झेलना पड़ी। गत चैंपियन भारतीय शटलर सिंधु महज 37 मिनट में मुकाबला गंवा बैठी।
विज्ञापन


सिंधु की हार के साथ ही प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में भारत की चुनौती भी समाप्त हो गई। उनसे पहले गुरुवार को साइना नेहवाल और एचएस प्रणॉय अपने-अपने मुकाबले हारकर टूर्नामेंट से बाहर हुए थे।


रियो ओलंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट सिंधु भारतीय फैंस की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर सकी। उन्होंने मैच का पहला अंक जरूर हासिल किया, लेकिन इसके बाद 19 वर्षीया गो फेंग्जी उन पर पूरी तरह हावी रही। चीनी शटलर ने जल्द ही 11-8 की बढ़त बनाई।  सिंधु ने वापसी करने की कोशिश जरूर की, लेकिन वो 11-15 से पिछड़ गई। फेंग्जी ने फिर लगातार 6 अंक हासिल करते हुए पहला गेम 21-11 से अपने नाम किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: उधार लिए बैडमिंटन से करते थे प्रैक्टिस, आज हैं स्टेट चैंपियन

दूसरे सेट में सिंधु से वापसी की जोरदार उम्मीद थी, लेकिन वो थकी हुई नजर आई। इसका फायदा चीनी शटलर ने उठाया और जल्द ही 4-1 की बढ़त बनाई। सिंधु वापसी करने में नाकाम नजर आई और हाफ टाइम तक 4-10 से पिछड़ गई। फिर भारतीय शटलर ने लगातार दो अंक लेकर वापसी की उम्मीदें जगाई, लेकिन गो ने सिंधु को कोई मौका नहीं दिया और स्कोर 12-7 से अपने पक्ष में किया।

गो के शॉट्स को समझना सिंधु के लिए मुश्किल होता जा रहा था। क्वालीफायर ने देखते ही देखते 18-7 की बढ़त बनाई और फिर गेम के साथ मैच 21-10 अपने नाम किया। हालांकि, सिंधु ने एक मैच पॉइंट जरूर बचाया, लेकिन ये काफी नहीं था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें